सरायकेला: काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में फर्स्ट एड और सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण तथा यूथ रेड क्रॉस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने स्वागत भाषण में बताया कि प्राथमिक उपचार और सीपीआर जैसी तकनीकें हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो आपात स्थिति में जान बचा सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के मनोज ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के श्री विश्वनाथ पाधिहारी ने “प्लास्टिक मुक्त सरायकेला” पर अपने विचार साझा किए और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
रेड क्रॉस के सचिव दया शंकर मिश्रा ने छात्रों और शिक्षकों को फर्स्ट एड और सीपीआर की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने तकनीकों को वास्तविक रूप में समझा।
इस कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने रेड क्रॉस के समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































