West Singhbhum: अंडर-14 क्रिकेट टीम चयन 18 नवंबर को, प्रतिभागियों के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी

पश्चिमी सिंहभूम:  पश्चिमी सिंहभूम जिले में आगामी अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम चयन प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर से शुरू होगी और चयन का आयोजन 18 नवंबर को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से होगा।

कौन खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है

चयन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जन्म तिथि 01.09.2012 से 31.08.2014 के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक खिलाड़ी 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में अपना निबंधन कराएं।

जरूरी दस्तावेज
निबंधन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अनिवार्य रूप से जमा करना होगा:

पी.बी.सी. आधार कार्ड
आधार अपडेट इतिहास
नगरपालिका/अधिसूचित क्षेत्र द्वारा निर्गत ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र
पिछले तीन शैक्षणिक सत्र (2022-23, 2023-24, 2024-25) का अंक पत्र
माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र
वर्तमान विद्यालय द्वारा निर्गत बोनाफाईड प्रमाण पत्र

उपरोक्त दस्तावेज़ों के बिना निबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे खिलाड़ी जो दस्तावेज़ और उम्र की मान्यता पूरी करते हैं, लेकिन वर्तमान में किसी भी जिला क्रिकेट संघ इकाई से निबंधित नहीं हैं, वे निर्धारित शुल्क जमा कर निबंधन करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में केवल पूर्ण दस्तावेज़ और निबंधन किए गए खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का मुसाबनी प्रखंड दौरा — 50 ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामन

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

    बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

    Spread the love

    Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time