सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी गलतियां मुझ पर थोपना चाहते हैं : बन्ना गुप्ता

मानगो नगर निगम का गठन और कचड़ा उठाने का टेंडर 2017 में हुआ था

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय विधायक सरयू राय द्वारा मानगो नगर निगम का गठन और कचरा उठाने का टेंडर से जुड़े सवालों पर पलटवार किया. प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए पूर्व मंत्री ने सरयू राय को झूठ का सौदागर कहा हैं, उन्होंने कहा कि सरयू राय की दुकानदारी झूठ पर निर्भर हैं, वो सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलते हैं, झूठ बोलकर चुनाव जीतने वाले सरयू राय अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठा आरोप लगा रहें हैं जो हास्यास्पद हैं.
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नगर विकास विभाग का 17 अगस्त 2017 का संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए सरयू राय से सवाल पूछा हैं कि 2017 में विधायक कौन था?उस समय किसकी सरकार थी और मंत्री परिषद में कौन शामिल था?
उन्होंने पूछा कि 22 अगस्त 2017 में विधायक कौन था मंत्री कौन था?और जो साफ सफाई हेतु जो टेंडर हुआ था किसके इशारे पर हुआ था? जिन ठेकेदारों को काम मिला वे कौन थे?
बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि सच तो ये हैं कि सरयू राय पर उम्र भारी पड़ने लगा हैं, यादाश्त उनकी कमजोर होने लगी हैं. इसलिए वे या तो भूल जा रहें हैं या भूलने का नाटक कर रहें हैं। कहा कि सोनारी मरीन ड्राइव में कचड़ा डंपिंग कार्य उनके इशारों पर उनके पसंदीदा ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा हैं वो भी 2017 से, लेकिन अपने पाप को वो छुपा रहें हैं.
बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने मरीन ड्राइव के कचड़े का निष्पादन करने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्था पर कार्य कर रहा था, वहां पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित थी, मानगो नगर निगम में सफाई के लिए कई उपकरण और गाड़ी उनके कार्यकाल में आई, लेकिन सरयू राय ने मानगो की जनता को कचड़ा के ढेर में धकेलने का कार्य किया हैं, बिना सोचे समझें और वैकल्पिक व्यवस्था के एनजीटी को पत्र लिखकर एक तरफ डंपिंग बंद करवा दिया जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं , दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं. पूर्व मंत्री ने अंदेशा जताया कि सरयू राय की इस बचकानी हरकत के कारण जमशेदपुर में बीमारी और महामारी ना फैल जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

    जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time