Jamshedpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, पोस्टमॉर्टम के बाद ही खुलेंगे राज

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भोला बगान के पास नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह वास्तव में आत्महत्या है या हत्या।

पुलिस युवक की पहचान के लिए आस-पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना का सच सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह, “Run For Jharkhand” में जिलेवासियों ने लगाई एकता की दौड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time