Deoghar : अंबा-नचनियां जंगल में छापा, छह साइबर अपराधी गिरफ्तार,10 मोबाइल और 15 सिम बरामद

देवघर: देवघर पुलिस ने पथरड्डा ओपी के अंबा-नचनियां जंगल में  छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 मोबाइल और 15 सिम बरामद हुआ है। गिरफ्तार चार आरोपी पथरड्डा के रांगामटिया गांव के निवासी हैं। ये साइबर अपराधी लोगों को फोन करते थे और झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग तरीके से ठगी करते थे। ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे। इसकी गुप्त सूचना डीआईजी सह देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली. इसके बाद टीम बनाकर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई, तो पुलिस को बड़ी सफलता मिली.

जंगल में साइबर अपराधियों का अड्डा

आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर और बैंक कस्टमर को वहाट्सएप पर लिंक भेजकर उनके खाते की आॅनलाइन लॉगिन कर ठगी करते थे. वहाट्सएप पर जो लिंक भेजा जाता था, वह फ्रॉड लिंक होता था, जिसे क्लिक करते ही खाते का आॅनलाइन लॉगिन एक्सेस ठग के पास आ जाता था. साथ ही फजी फोन-पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन गिरफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.

इनकी गिरफ्तारी हुई

सुनील दास, रोहित दास, आनडियो दास और गोपाल दास रांगामटिया, पथरड्डा के रहने वाले है. जबकि देवानंद यादव कल्होड़िया, मोहनपुर का निवासी है. सुनील मंडल झिलुवा, बुढ़ई का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ेः Gamaharia:  बाजार के कई दुकानों में लगी आग,लाखों का नुकसान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time