गम्हरिया: गम्हरिया बाजार में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गयी. उक्त घटना में कई सब्जी दुकानें व होटल जलकर राख हो गए. आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है. हालांकि तत्काल पहुंचे स्थानीय लोग व दुकानदारों की सक्रियता से अन्य दुकानें जलने से बच गयी. इससे बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे जब पास के लोगों ने दुकानों से आग की लपटें उठते देखा, तो इसकी जानकारी दुकानदारों को दी. आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: व्यवसाय, रोजगार और मेहमाननवाजी का नया केंद्र – होटल De’Hamray का हुआ उद्घाटन, शहर के यह दिग्गज हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































