Adityapur: आदित्यपुर में पेंटर ने लगाई फांसी, पड़ोसियों से झगड़े के बाद उठाया कदम

आदित्यपुर:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के शांतिनगर में सोमवार की शाम एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शंभु सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था।

जानकारी के अनुसार, शंभु अपने घर पर अकेले रहता था, जबकि उसकी दोनों बहनें हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार दोपहर शंभु का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शराब पी और अपने कमरे में चला गया। शाम तक दरवाजा बंद रहने पर जब पड़ोसियों ने झांका, तो वह फंदे से लटका मिला।

लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के मौसा कमलेश सिंह ने बताया कि शंभु पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर अकेले रहता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पालतू कुत्ते के विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला को मिली जान और दुष्कर्म की धमकी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *