Chaibasa: IT स्किल कंपटीशन में चमके मांगीलाल रूंगटा विद्यालय के छात्र, मॉडल और प्रोजेक्ट्स से जीता दिल

चाईबासा:  मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय, चाईबासा में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय पर एक स्किल कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने मॉडल, चार्ट पेपर प्रस्तुति, पोस्टर और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स तैयार किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी समझ, सृजनात्मक सोच और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार मलिक (एडीपीओ, जिला शिक्षा विभाग, चाईबासा) और विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास दोद्राजका (सदस्य, बाल अधिकार संरक्षण आयोग) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्रों को ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने और लगातार मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।

छात्रों ने कंप्यूटर के विभिन्न अनुप्रयोगों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी समझ और कल्पनाशक्ति से इन विषयों को सरल और रोचक तरीके से पेश किया।

विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटी प्रशिक्षक अनंजय प्रसाद के साथ-साथ सुषमा जोजोवार, संगीता सिन्हा, स्वीटी सिंह, हिमांशु शेखर, उषा कुमारी, सिद्धि शर्मा और अमित महतो का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: स्थानीय रोजगार को लेकर आदिवासी मंत्रालय ने दिखाई गंभीरता, आशा लकड़ा ने दिया आश्वासन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पीएम मोदी के जन्मदिन पर 108 दीपक जलाकर की दीर्घायु की कामना

पोटका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पोराडीह शिव मंदिर प्रांगण में 108 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सीमा मंडल के…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे प्रदुषण के विरोध में दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू

पोटका : रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में गुरुवार को हल्दीपोखर में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time