Chandil: चांडिल में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत सामुदायिक भोज का आयोजन, छात्रों ने परोसे पारंपरिक व्यंजन

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल के प्रांगण में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मिलकर आदिवासी समुदाय की पारंपरिक पाक कला को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विविध आदिवासी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इनमें चावल के गुंडी और मांस से बना मांस पीठा, पारंपरिक अरवा चावल से बना गुड़ पीठ, साल के पत्तों में लिपटा और आग में पकाया गया जिलू पीठा, लेटो, मांस खिचड़ी, खापरा पीठा और छिलका पीठा जैसे व्यंजन शामिल थे।

भोज के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने न केवल इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया, बल्कि इनके पीछे की सांस्कृतिक परंपराओं और बनाने की विधियों को भी समझा। उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में सहायक हैं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी जनजातियों की संस्कृति, परंपरा और खानपान की समृद्ध विविधता को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में मौजूद रहे और जनजातीय गौरव दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : पेड़ों की अवैध कटाई और पुरानी इमारत ढहाने पर मुखिया व ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध, वन विभाग से की जांच की मांग

    बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की कटाई और एक पुरानी सरकारी इमारत को बिना किसी पूर्व सूचना के ढहाए जाने का एक…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में विधायक समीर कुमार मोहंती की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता को नियमित राशन देने, डाकिया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time