Jhargram: दादी ने दूध में मिलाया था ज़हर…बेटी होने की सज़ा पर नन्ही योद्धा ने पाई विजय

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम के बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के तालग्राम गांव में 1 नवंबर को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हिला दिया। आठ दिन की एक बच्ची को सिर्फ इसलिए ज़हर दिया गया कि वह “बेटी” थी। आरोप है कि उसकी अपनी दादी ने दूध में ज़हर मिलाकर उसे मारने की कोशिश की।

गंभीर हालत में बच्ची को पहले गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और बाद में झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने लगातार प्रयास किए और मासूम ने भी ज़िंदगी को थामे रखा। लगातार 11 दिनों के इलाज के बाद वह फिर मुस्कुराने लगी। उसकी आँखें खुलते ही परिवार, डॉक्टर और पूरे गांव में राहत की लहर दौड़ गई।

बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार की मदद के लिए नए कपड़े और बेबी फ़ूड उपलब्ध कराए। झाड़ग्राम जिला पुलिस ने भी बच्ची के लिए शुभकामनाएं भेजीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव के लोगों का कहना है— “यह बच्ची सिर्फ अपने परिवार की नहीं, पूरे समाज की जीत है। वह अंधेरी सोच के खिलाफ उम्मीद का प्रतीक बनकर उभरी है।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: झाड़ग्राम में मानवता शर्मसार, दादी ने नवजात पोती को दिया ज़हर – गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 

खड़गपुर : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी से खड़गपुर तक विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे में चल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time