Jhargram: झाड़ग्राम में फुटबॉल खेलते समय युवक की अचानक मौत, डॉक्टरों ने खेलने से किया था मना

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम के टिलाबोनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई। 25 वर्षीय लोबी हांसदा फुटबॉल खेल रहे थे, तभी अचानक मैदान में गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके।

सहखिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताई और झारग्राम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लोबी कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थे और डॉक्टरों ने उन्हें खेल-कूद से दूर रहने की सलाह दी थी। बावजूद इसके उन्होंने मैदान में प्रवेश किया और खेलते समय उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई।

इस दुखद घटना से टिलाबोनी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। परिवार, मित्र और स्थानीय लोग लोबी की अचानक मृत्यु से स्तब्ध हैं और उन्हें याद कर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

झाड़ग्राम  : जिले में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के दौरान झाड़ग्राम थाना पुलिस…

Spread the love

Jhargram : CRPF की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 ने किया रक्तदान 

झाड़ग्राम  : 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंगलवार को 184 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), झाड़ग्राम की ओर से स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *