- “थिंक डिफरेंटली” थीम पर गुणवत्ता माह के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
जमशेदपुर : सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में टाटा मोटर्स द्वारा क्वालिटी हेड प्रमोद भुरे के नेतृत्व में 5 किलोमीटर वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Q.A. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, जमशेदपुर द्वारा गुणवत्ता माह के अंतर्गत “थिंक डिफरेंटली” थीम पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महाप्रबंधक जीवराज संधू तथा यूनियन सचिव आरके सिंह ने फ्लैग होस्टिंग कर वॉकथॉन की शुरुआत की। कार्यक्रम में डॉक्टर चिन्मय रॉय और डॉ. आयुष ने सक्रिय व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रतिभागियों को जागरूक किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चतुर्थ बाल मेले में बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी आयोजित
850 प्रतिभागियों ने दिखाई एकजुटता, गुणवत्ता और सामुदायिक जिम्मेदारी पर जोर
भुरे के समन्वय में आयोजित इस वॉकथॉन में कर्मचारियों, उनके परिवारों, छात्रों, सप्लायर्स और समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 850 प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की, जिनमें लगभग 70 सप्लायर प्रतिनिधि भी शामिल थे। इस वॉकथॉन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना, गुणवत्ता को सामाजिक दायित्व के रूप में समझने के लिए प्रेरित करना और संवेदनशील एवं बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
There is no ads to display, Please add some





















































