Potka : अनियंत्रित बाइक ट्रेलर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

  • पोटका थाना क्षेत्र में शाम को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर पावरु (हाता) के समीप सोमवार शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालियामा स्थित रूंगटा कंपनी में कार्यरत ओडिशा के ढेंकानाल निवासी गंगाधर बेहरा एवं उनके साथी हीरो मोटरसाइकिल (ओडी 11 एक्स/7028) से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक हाता में पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुदूर गांवों में मलेरिया जांच अभियान शुरू, 4 लोग संक्रमित

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा। पुलिस ने ट्रेलर और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने रात में खड़े भारी वाहनों पर कड़ी निगरानी की मांग की है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Bahragora : हाथियों के झुंड ने धानघोरी गांव में मचाया उत्पात, सब्जी की फसलें की बर्बाद

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time