Jamshedpur कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत उर्फ मुन्ना की हत्या किए जाने के मामले में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने सीधे तौर पर इस हत्याकांड में शामिल अपराध कर्मियों को विधायक संपोषित करार दिया. पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान गला फाड़ कर भय और अपराध मुक्त जमशेदपुर बनाने का झूठा प्रचार करने वाले विधायक और झूठ के सौदागर सरयू राय पोषित अपराधियों ने कांग्रेस कार्यकर्त्ता अलोक भगत ऊर्फ मुन्ना की दिन दहाड़े हत्या की हैं, इस संबंध में यदि त्वरित कार्यवाई नहीं हुई और अपराधी गिरफ्तार नहीं हुई तो वे डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलेंगे. यह एक राजनीतिक हत्या हैं. कई कांग्रेस के साथियों को भी धमकी मिल रही हैं. यदि पुलिस किसी के दवाब में कार्य करती हैं तो इसको लेकर आंदोलन किया. घटना के बाद पूर्व मंत्री ने आलोक भगत के परिजनों से मुलाकात की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
There is no ads to display, Please add some



















































