G20 Summit में बोले PM Modi—दुनिया को चाहिए नया विकास मॉडल, मेलोनी से मुलाकात भी चर्चा में

नई दिल्ली:  अफ्रीका महाद्वीप में पहली बार आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को जोहानिसबर्ग में हुई। दक्षिण अफ्रीका ने गरीब और जलवायु-प्रभावित देशों के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए सभी देशों का स्वागत किया। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि अफ्रीकी धरती पर जी20 का आयोजन होना गर्व की बात है और यह महाद्वीप के लिए बड़ा अवसर है।

मोदी–रामाफोसा मुलाकात और कूटनीतिक सक्रियता
समिट स्थल नैसरेक एक्सपो सेंटर पर पहुंचने पर राष्ट्रपति रामाफोसा ने PM मोदी का औपचारिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही स्थल पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की अनुपस्थिति के बावजूद बैठक अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है।

मोदी–मेलोनी मुलाकात चर्चा में
जी20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं का गर्मजोशी भरा अभिवादन और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दक्षिण अफ्रीका का संदेश: समानता और सतत विकास पर फोकस
उद्घाटन भाषण में राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि अफ्रीका इस समिट को एक अवसर के रूप में देखता है। उन्होंने बताया समान अवसर, वैश्विक एकजुटता, सतत विकास ही भविष्य का मार्ग हैं।

दुनिया के नेताओं से मिले PM मोदी
समिट के दौरान PM मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

 

PM मोदी का संबोधन: “दुनिया को चाहिए नया विकास मॉडल”
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा वैश्विक विकास व्यवस्था ने बहुत बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति का अत्यधिक दोहन बढ़ाया है। इसका सबसे ज्यादा असर अफ्रीका जैसे देशों में दिखता है।

उन्होंने विकास के लिए तीन बड़े वैश्विक कदम सुझाए:

1. ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी
दुनिया की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को सुरक्षित कर उपयोगी बनाने की पहल।

2. G20–अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव
अफ्रीका में युवाओं के कौशल विकास को तेज करना, आने वाले 10 साल में 10 लाख प्रमाणित प्रशिक्षक तैयार करने का लक्ष्य।

3. ड्रग–टेरर नेक्सस के खिलाफ वैश्विक अभियान
नशा कारोबार और आतंकवाद की फंडिंग को रोकने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास।

भारत–अफ्रीका संबंधों पर विशेष जोर
PM मोदी ने कहा कि भारत हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहा है और यह गर्व की बात है कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन को जी20 की स्थायी सदस्यता मिली। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि दुनिया को स्वास्थ्य संकटों के लिए तैयार रखने हेतु G20 ग्लोबल हेल्थ रिस्पॉन्स टीम बनाई जानी चाहिए।

PM मोदी की पोस्ट: “संतुलित और समावेशी विकास की जरूरत”
समिट के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि आने वाला समय विकास के नए मापदंड तय करने का है।
उन्होंने कहा कि भारत का “समग्र मानववाद” विश्व को टिकाऊ विकास का रास्ता दिखाता है।

Spread the love
  • Related Posts

    US और इज़राइली हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान

    तेहरान : ईरान की सरकारी टीवी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर बताया किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमेनेई अमेरिका एवं इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हमले में…

    Spread the love

    New Delhi : इज़राइल और ईरान के बीच जंग शुरू, ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी

    नई दिल्ली :  इज़राइल और ईरान के बीच तनाव अब खुले संघर्ष में बदल गया है। इज़राइल ने दावा किया है कि उसने पहले हमला इसलिए किया ताकि ईरान के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *