जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सन्नी सरदार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार सन्नी सरदार शनिवार दोपहर ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उस पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में एक कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है। उसी मामले में वह अब तक जेल में बंद था।
जेल से बाहर आने के बाद सन्नी इलाके में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी हरकतों की जानकारी मिली और मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि सन्नी को यह हथियार आजाद गिरी ने उपलब्ध कराया था। पुलिस अब आजाद गिरी की भूमिका और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जुगसलाई थाना पुलिस सन्नी सरदार से लगातार पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह हथियार के साथ कहां जा रहा था और उसका उद्देश्य क्या था।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: आजाद नगर में घर में चोरी, चार लाख के सोने के गहने गायब – सदमे में परिवार
There is no ads to display, Please add some



















































