Chaibasa: मझगाँव में जमीन विवाद में फेरी वाले की निर्मम हत्या, तीन गिरफ्तार

चाईबासा:  मझगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खड़पोस, टोला हाटानीसाई में एक गंभीर हत्या का मामला सामने आया। 22 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 1.30 बजे झरना नदी के किनारे जली हुई टीवीएस मोपेड मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जांच हेतु थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुँचे।

जली हुई मोपेड की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि यह मोपेड श्रीराम बिरुवा नामक फेरी वाले का है। उनके घर जाने पर देखा गया कि घर बाहर से बंद था, अंदर टीवी चल रहा था और दरवाजे पर खून के धब्बे दिखाई दिए। घर में सामान बिखरा हुआ था और फर्श पर भी खून के निशान थे। श्रीराम बिरुवा अकेले रहते थे और घर के पास फेरी और पारचून की दुकान चलाते थे।

मृतक का शव कब्रिस्तान के पास मिला
तत्पश्चात, खोजबीन के दौरान श्रीराम बिरुवा का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर कब्रिस्तान के परिसर में झाड़ियों में अर्द्ध नग्न अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया।

मामले में प्राथमिकी और गिरफ्तारी
श्रीराम के पुत्र जयासिंह बिरुवा की लिखित शिकायत पर मझगाँव थाना कांड सं. 37/25 दर्ज की गई। धारा-103(1)/238/324(4)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत नामजद अभियुक्त:

  • सूरज बिरुवा उर्फ टकलू, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. सोमरा बिरुवा, ग्राम-खड़पोस, टोला हटानीसाई
  • मधु बांकिरा उर्फ डोंडा, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व. लोकना बांकिरा, टोला-पोखरीडीपा
  • राहुल पिंगुवा, उम्र 29 वर्ष, पिता स्व. लादुराम पिंगुवा, टोला हटानीसाई

तीनों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में उन्होंने जमीन विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की।

हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद
अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा लोहे का रॉड, खंजर (गुप्ती) और मृतक का खून लगा फुल पैंट बरामद किया। इसके अलावा जली हुई टीवीएस मोपेड (निबंधन सं. ओड09जी6096) भी जब्त की गई।

पुलिस टीम और कार्यवाही
जांच में शामिल टीम में शामिल थे:
राफेल मुर्मू, अनु.पु.पदा., जगन्नाथपुर
वासुदेव मुंडा, पुलिस निरीक्षक, झीकंपानी अंचल
उपेन्द्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी मझगाँव
इबनेसार अहमद खान एवं सुभाष दास, सशस्त्र अधिकारी

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। मृतक श्रीराम बिरुवा, पिता स्व. मदन बिरुवा, ग्राम-खड़पोस, थाना मझगाँव, जिला प. सिंहभूम के परिवार को न्याय दिलाने की कार्रवाई जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: फ्लाईओवर निर्माण से पहले अतिक्रमण हटा, दुकानदारों को गांधी मैदान में शिफ्ट करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time