Jamshedpur: फ्लाईओवर निर्माण से पहले अतिक्रमण हटा, दुकानदारों को गांधी मैदान में शिफ्ट करने का निर्देश

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मानगो नगर निगम और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। सोमवार को दोनों विभागों ने मिलकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में नगर निगम और पुलिस की बस टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान मानगो चौक से एक नंबर रोड तक चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को अपना सामान हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। फुटपाथों पर लगी सब्जी की दुकानों, बांस-बल्ली की अवैध बढ़ाई, शेड और सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटाने की कार्रवाई की गई। दुकानदारों को गांधी मैदान में बाजार लगाने की सख्त हिदायत भी दी गई।

जानकारी के अनुसार, मानगो फ्लाईओवर के आदाज बस्ती डाउन रैंप का निर्माण 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। इस निर्माण कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने ठेला-खोमचा और अवैध दुकानों को हटाने की योजना बनाई है। दुकानदारों को गांधी मैदान में अस्थायी रूप से दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी।

नगर निगम और पुलिस ने कहा कि यह अभियान निर्माण कार्य को बाधित न होने देने और शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार चलते रहेंगे, ताकि सड़कें और फुटपाथ स्वच्छ और सुरक्षित रहें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: JNAC की बड़ी कार्रवाई, साकची से मानगो जाने वाली सड़क अब अतिक्रमण मुक्त

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time