Chaibasa: गुवा पश्चिमी पंचायत में 28 नवंबर को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ शिविर

गुवा:  गुवा पश्चिमी पंचायत में 28 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ नामक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा।

पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहाँ लोग अपनी समस्याएँ रख सकेंगे तथा योजनाओं से जुड़ी सेवाओं और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मुखिया ने कहा कि यह अवसर सभी ग्रामीणों के लिए उपयोगी है और इस शिविर से मिलने वाली जानकारी एवं सेवाएँ उनके जीवन में बदलाव ला सकती हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time