गुवा: गुवा पश्चिमी पंचायत में 28 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ नामक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा।
पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहाँ लोग अपनी समस्याएँ रख सकेंगे तथा योजनाओं से जुड़ी सेवाओं और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मुखिया ने कहा कि यह अवसर सभी ग्रामीणों के लिए उपयोगी है और इस शिविर से मिलने वाली जानकारी एवं सेवाएँ उनके जीवन में बदलाव ला सकती हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































