Jamshedpur: जमशेदपुर में ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा का नए श्रम कोड के खिलाफ प्रदर्शन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर जिला मुख्यालय के सामने मंगलवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा ने नए श्रम कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 21 नवम्बर को बिना व्यापक चर्चा के देशभर में नया श्रम कोड लागू कर दिया, जिसका असर सीधे मजदूरों और किसानों पर पड़ेगा और केवल पूँजीपतियों को लाभ होगा।

प्रदर्शनकारीयों ने बताया कि देश के 800 जिलों में किसान और मजदूर आज सड़कों पर हैं। उनके अनुसार— किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं दिया जा रहा साथ ही साथ खाद और बीज की कीमतें भी बढ़ाई जा रही हैं. किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपनी उपज बेचनी पड़ रही है. इस वजह से किसान आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूरों के मूलभूत अधिकारों को खतरा है। नए कोड से मजदूरों की सुरक्षा और हक सीमित हो रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक किसान और मजदूर को उनके अधिकार नहीं मिलते, यह आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तुरंत किसानों और मजदूरों के हितों का संरक्षण करने की मांग की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मैरीन ड्राइव हादसे में मारे गए सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

जमशेदपुर :  मैरीन ड्राइव में हुए भीषण सड़क हादसे में असमय जान गंवाने वाले सोनारी निवासी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता तथा आदित्यपुर निवासी वंशिका खण्डेलवाल के परिजनों से जमशेदपुर पश्चिम…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार, करीब 8 लाख रुपये बताई गई कीमत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.274 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time