Potka: माताजी आश्रम में भव्य सत्संग, सारदा माँ और स्वामी विवेकानंद की जीवनी का हुआ पाठ

पोटका:  पोटका के माताजी आश्रम में एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त सुधांशु शेखर मंडल द्वारा स्वामीजी की विशेष पूजा और आरती से हुई। इस अवसर पर कमल कांति घोष ने कहा “सत्संग से ज्ञान और भक्ति की प्राप्ति होती है।”

सत्संग में सारदा माँ और स्वामी विवेकानंद की जीवनी और वाणी का पाठ किया गया। इसके बाद भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, भास्कर दे, तोड़ित मंडल, पतित पावन दास, प्रवीर दास आदि ने भाग लिया।

हरगौरी महतो ने मानव जीवन में धर्म की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। अंत में हरिनाम और हरिलूट कार्यक्रम हुआ। कृष्ण कांत मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सत्संग का संचालन सुनील कुमार दे ने किया। इसके बाद भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में तपन मंडल, रामकृष्ण सरदार, सुधीर सरदार, संजीव साह, मोहितोष मंडल, बलराम गोप, प्रशांत मंडल, समीर मंडल, उत्पल मंडल, लोचोना मंडल, स्वपन मंडल, कविता महतो, मेघनाथ दे, बेला रानी मंडल, निताई महाकुड़, चीनू माँ सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: डालसा के निर्देश पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिलाई गई बाल विवाह के खिलाफ शपथ

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

Spread the love

Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *