Chaibasa: गुवा में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, चार महिलाओं को मिला 80 हजार का चेक

गुवा:  गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के लिए कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रमुख स्टॉल थे:
भू-राजस्व विभाग
जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र
जन्म–मृत्यु पंजीकरण
राशन कार्ड
पेंशन विभाग (विधवा एवं वृद्धा पेंशन)
सामुदायिक सुरक्षा
श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण
स्वास्थ्य विभाग
प्रज्ञा केंद्र
मैया सम्मान योजना
पशुपालन विभाग
प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड
विद्युत विभाग और आईडीसी विभाग

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आवश्यक फॉर्म भरे और योजनाओं का लाभ उठाया। मैया सम्मान योजना के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ रही, जहां महिलाओं ने उत्साहपूर्वक आवेदन जमा किए।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को राहत देना और योजनाओं की जानकारी सीधे गांव में पहुंचाना है।

कार्यक्रम के अंत में फूलो-झानो योजना के तहत चार महिलाओं को 80 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
लाभार्थी थीं:

गुवा पश्चिमी पंचायत: आशा गोडसोरा, वैजयंती बिरुवा
पूर्वी पंचायत: रजनी कंडयीबुरु, सुशीला बिरुवा

मौके पर पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, चांदमनी लागुरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time