Potka: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कांग्रेस ने CO को सौंपा मांग पत्र

पोटका:  पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला पंचायत अंतर्गत तुड़ी मौजा में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका C.O. निकिता बाला को एक मांग पत्र सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन को दबंगई के बल पर अतिक्रमित कर निजी उपयोग में बदलने की कोशिश की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है और ग्रामीणों के हितों के लिए हानिकारक है।

कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चट्टर्जी, लालटू दास, सीताराम सोरेन, आनंद पाल, शिवचरण टुडू सहित अन्य नेताओं ने मांग की है कि:

  • सरकारी नक्शे के अनुसार स्थल जांच कराई जाए।
  • सरकारी जमीन पर अधिकारी बोर्ड लगाया जाए।
  • अवैध कब्जा हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी सामूहिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *