बहरागोड़ा: वीणापाणि स्टेडियम में चल रही 18वीं विजय वोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पटमदा क्रिकेट टीम ने गुड़ाबांदा पर जोरदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड़ाबांदा टीम 22.4 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पटमदा के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और मात्र 19.2 ओवर में 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया, केवल 2 विकेट गंवाते हुए।
इस जीत के साथ पटमदा ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया और प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में शंकर पाल और बुद्धदेव साऊ ने एंपायरिंग की, जबकि मनोज पाठक स्कोरर रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































