Jamshedpur: जुगसलाई में पानी की कमी पर भाजपा का अल्टीमेटम, दो दिन में काम नहीं तो धरना

जमशेदपुर:  जुगसलाई नगर पालिका के साफ्रीगंज मोहल्ला के निवासी अब भी बूंद-बूंद पानी के लिए इंतजार कर रहे हैं। जुगसलाई मंडल के भाजपा अध्यक्ष हन्नु जैन, जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी और अन्य पदाधिकारियों ने विशेष पदाधिकारी पासवान से मुलाकात कर इस समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई।

प्रतिनिधि मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा से मोबाइल पर बात की। महेंद्र बैठक ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा और पाइपलाइन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सुबोध झा ने कहा कि मोहल्लेवासी तीन वर्षों से पानी के लिए तरस रहे हैं। टेंडर और फंड की व्यवस्था उपलब्ध हो चुकी है, लेकिन दीपावली और छठ के बाद काम शुरू करके आज तक 15 दिनों से काम बंद रखा गया है। हन्नु जैन ने साफ चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के अंदर पाइपलाइन का काम शुरू नहीं किया गया तो भाजपा जुगसलाई नगर पालिका कैंपस में धरना प्रदर्शन करेगी।

चंद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि विभाग बार-बार आश्वासन देता है और फिर काम बंद कर देता है। तीन साल से जनता पानी के लिए तरस रही है और अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर 2-3 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लेवासी पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघर्ष शांति समिति, शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसाइटी (झारखंड प्रदेश) के अध्यक्ष सूर्या पाठक, सचिव चंद्रा पाठक, और सदस्य प्रहलाद, अभिनव, अंकित एस., आकता कुमारी, ममता उपाध्याय, संतोष, पवन, अभिषेक, विरेंद्र, संगीता, माधुरी सिंह, सरिता सिंह, सरोजिनी देवी, विकास सिंह, विजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time