Saraikela: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर हरे लाल महतो ने 500 दिव्यांगों को वितरित किए कंबल

सरायकेला:  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुकडू हाट तोला में विकलांग संरक्षण समिति का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो थे। साथ ही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं आजसू केंद्रीय सचिव अशोक साव उर्फ़ माझी साव, समिति के अध्यक्ष अरुनेन्द्र नारायण सिन्हा, पूर्व शिक्षक वैद्यनाथ महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो, सुनील महतो, बांकीम महतो और कृष्णा पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान समिति ने अंचलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र सौंपा।

हरे लाल महतो ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सम्मान और सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं। उन्होंने दिव्यांगों से आग्रह किया कि वे स्वयं को अक्षम न समझें और मजबूत इच्छाशक्ति व दृढ़ संकल्प से समाज में बदलाव ला सकते हैं। महतो ने सरकार से दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाकर प्रतिमाह 5,000 रुपये करने की मांग भी रखी।

अशोक साव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की ताकत हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का सम्मान करना मानवता का मूल आधार है।

कार्यक्रम में हरे लाल महतो ने निजी स्तर से करीब 500 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में दिव्यांगजन सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, इसलिए उन्हें राहत देने के उद्देश्य से यह कंबल वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time