पुतिन के भारत दौरे से खुलेगी नई संभावनाओं की राह: जे.पी. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता तथा झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पुतिन का स्वागत करेंगे, जो इस यात्रा को और भी खास बनाता है।

 

30 घंटे का ऐतिहासिक भारत प्रवास

पांडेय ने बताया कि पुतिन करीब 30 घंटे भारत में रहेंगे। यह दौरा विशेष महत्व रखता है क्योंकि रूस–यूक्रेन एवं नाटो देशों के साथ जारी तीन वर्ष लंबे युद्ध के बाद पुतिन पहली बार भारत आए हैं।

इस दौरे के दौरान रूस के करीब 130 वीआईपी, 8 केंद्रीय मंत्री स्तर के प्रतिनिधि और कई बड़े उद्योगपति भारत पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि 75 से अधिक औद्योगिक विशेषज्ञ पहले ही भारत आ चुके हैं।

 

रक्षा, शिक्षा, उद्योग और नई तकनीक पर होंगे समझौते

पांडेय के अनुसार, भारत और रूस के बीच रक्षा सौदों, औद्योगिक विकास, शिक्षा सहयोग, प्रदूषण नियंत्रण और नई तकनीक से जुड़े कई अहम समझौते होने की संभावना है। उन्होंने इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

 

अमेरिका की नीति को लेकर नाराज़गी

पांडेय ने अमेरिका की नीतियों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि भारत के प्रति अमेरिका का रवैया सकारात्मक नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नजर भारत–रूस बैठक पर टिकी हुई है, जबकि दूसरी ओर वह भारत पर टैरिफ का दबाव बढ़ा रहा है और पाकिस्तान के सेना प्रमुख का स्वागत कर रहा है, जो चिंताजनक है।

 

भारत के लिए उत्साह का विषय

पांडेय ने कहा कि पुतिन का भारत आगमन पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच होने वाले ऐतिहासिक समझौते आने वाले समय में भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *