Jamshedpur: युवा पुस्तकालय में बुक टॉक का आयोजन, बच्चों ने साझा किए अपने अनुभव

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के हलुदबनी स्थित युवा पुस्तकालय में रविवार को बुक टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न किताबों पर चर्चा की और अपनी पसंदीदा कहानियां व कविताएं भी साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा संगठन के संस्थापक अरविंद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए बुक टॉक जैसी गतिविधियां बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इससे बच्चे किताबों से जुड़ते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम में रतन पाल ने ‘एक किताब पुचकू के लिए’ पुस्तक पर बुक टॉक प्रस्तुत की। इसके बाद मध्य विद्यालय कांचा कुली के प्रधानाध्यापक पंकज अवस्थी, अपर्णा बाजपेई, विजय सिंह, रूपेश कुमार, सुजय भट्टाचार्य और बबलू मुंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने किताबों और पुस्तकालयों के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। कई बच्चों ने मंच पर आकर कविता, कहानी और छोटी-छोटी रचनाएं सुनाई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

उल्लेखनीय है कि युवा की ओर से पहले मकदुमपुर में संचालित पुस्तकालय अब हलुदबनी डुंगरी टोला में स्थानांतरित हो गया है। पुस्तकालय की मदद से अब तक 300 से अधिक छात्र विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं। बुक वर्म के सहयोग से पुस्तकालय को लगातार बेहतर और संसाधनपूर्ण बनाया जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time