Bahragora: जननायक ‘कुनु बाबू’ की आदमकद प्रतिमा से पाथरा चौक हुआ रोशन, अर्जुन मुंडा ने किया अनावरण

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत का पाथरा चौक अब स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) की आदमकद प्रतिमा के साथ क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। रविवार को आयोजित एक भावुक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में मूर्ति का विधिवत अनावरण किया।

मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। मूर्ति अनावरण के बाद अर्जुन मुंडा सहित सभी गणमान्य व्यक्ति और हजारों लोगों ने कुनु बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मंच पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कुनु बाबू की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुनु बाबू एक साइलेंट कर्मी थे। उन्होंने गरीबों और वंचितों की आवाज न्यायालय और समाज में बुलंद की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मूर्ति अनावरण पर जुटी विशाल भीड़ इस बात का सबूत है कि कुनु बाबू ने चुपचाप काम करते हुए लोगों के हृदय में अमिट स्थान बनाया।

कुनु बाबू का जन्म 10 नवंबर 1951 को हुआ और उनका निधन 19 दिसंबर 2022 को हुआ। उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सानिध्य में समाजसेवा के गुर सीखे। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव गन्डानाटा से मुखिया चुनाव लड़ा और अगले 29 वर्षों तक लगातार मुखिया रहे।
वे बहरागोड़ा विधानसभा सहित पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचितों की आवाज बने। संथाल समाज के साथ उनका गहरा जुड़ाव उनकी राजनीतिक शक्ति और जनता से सहज जुड़ाव का प्रमाण है।

स्वर्गीय कुनु बाबू के पुत्र ऋषि षडंगी ने कहा कि उन्होंने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 25 वर्षों तक मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के बाद, अब वे भाजपा से जुड़कर क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद के पुत्र कुणाल महतो, स्वर्गीय कुनु बाबू की पत्नी सुस्मिता सारंगी, पुत्री रुचि सारंगी, और अन्य गणमान्यजन सहित हजारों लोग उपस्थित रहे और जननायक को श्रद्धांजलि दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Bahragora: बहरागोड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री ने भी किया नमन

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

    जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

    Spread the love

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *