Jamshedpur: जमशेदपुर पंचायत समिति ने उपायुक्त को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

जमशेदपुर:  जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति के सदस्यों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में सबसे पहले छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं को दूर कर नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में तेजी लाकर इसे जल्द लागू करने और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने की मांग भी शामिल थी। इसके अलावा, पंचायत समिति ने वित्त एवं अंकेक्षण योजना समिति की बैठक नियमित न होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण और मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

सभी बिंदुओं से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने पंचायत समिति को मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हाँसदा, और पंचायत समिति सदस्य सत्यवीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, मनोज यादव, सुनील गुप्ता, रवि कुरली, साकरो सोरेन, जसमीन गुड़िया और सोनिया भूमिज उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time