Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने की निराधार आरोपों की निंदा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ ने हाल ही में लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा की। संघ का कहना है कि इन आरोपों के जरिए विश्वविद्यालय की साख और छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

विश्वविद्यालय में वर्तमान में 57 स्थायी शिक्षक के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से सिर्फ 23 शिक्षक ही कार्यरत हैं। शिक्षक NEP 2020 के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इनमें से कई शिक्षक प्रशासनिक पदों पर भी सेवा दे रहे हैं।

संघ ने स्पष्ट किया कि सभी सत्र नियमित रूप से चल रहे हैं और कुछ दिनों से परीक्षा विभाग के वरीय शिक्षक को केंद्र में रखकर समाचारों के माध्यम से कई तरह के दोषारोपण किए जा रहे हैं।

शिक्षक संघ ने बैठक में सभी शिक्षकों के साथ चर्चा की और पूर्व कुलसचिव एवं अन्य शिक्षकों पर लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। संघ ने कहा कि ईमानदारी से सेवा दे रहे शिक्षकों पर यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और ऐसे खबरों की वे भर्त्सना करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटा नगर से पठानकोट के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुये। गौरतलब हो कि (…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time