Jamshedpur: चांडिल ओवरब्रिज पर टायर फटने से पलटा गिट्टी लदा हाइवा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर:  चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब गिट्टी लदा हाइवा अचानक टायर फटने के बाद सड़क किनारे पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज रफ्तार में ब्रिज की ओर बढ़ रहा था कि जोरदार धमाके के साथ आगे का टायर फट गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे हाइवा डिवाइडर की ओर झुकते हुए पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी फैल गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया, दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई और वाहनों को धीरे-धीरे एक-एक कर गुजरने दिया।

पुलिस ने जेसीबी और श्रमिकों की मदद से सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाया। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद सड़क को फिर से सुचारू कर दिया गया। ट्रैफिक बहाल होने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

सबसे राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हाइवा चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या मेंटेनेंस की कमी ने इसे बढ़ावा दिया।

चांडिल पुलिस ने भारी वाहनों के चालकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से वाहन की जांच कराएं और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने की निराधार आरोपों की निंदा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण

यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम पर हुई गहन चर्चा जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time