Jamshedpur: झारनेट स्लो – जनता परेशान, पोटका विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा

जमशेदपुर:  पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारनेट प्रणाली की धीमी गति को गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि झारनेट लागू होने के बाद अंचल कार्यालयों में भूमि से जुड़े अधिकतर कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी स्पीड के कारण रैयतों को अपने काम के लिए कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आम लोगों को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी बढ़ रही है।
राजस्व से जुड़े कार्यों में भी भारी देरी हो रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सीधा असर पड़ रहा है।

संजीव सरदार ने कहा कि पहले जारी वेब वीपीएन (Web VPN) व्यवस्था में भूमि संबंधी कार्य तेज़ी और सुगमता से पूरे होते थे। लेकिन झारनेट प्रणाली लागू होने के बाद सेवाएं लगभग ठप जैसी स्थिति में पहुँच गई हैं। उन्होंने सदन में मांग रखी कि झारनेट को तत्काल हटाकर पुरानी वेब वीपीएन व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए, ताकि रैयतों और आम नागरिकों को राहत मिल सके और राजस्व कार्य समय पर पूरे हो सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 तस्कर गिरफ्तार – 60 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; तीन किशोर भी अपराध में शामिल

30 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात आई सामने, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time