Silli : झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने से लाखों गरीब छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रहे है। छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर सड़क से सदन तक मामला गर्म है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। डुमरी से रांची तक 200 किलोमीटर की छात्र अधिकार पदयात्रा के पश्चात पार्टी अब एक्स (पूर्व ट्विटर) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसका हैशटैग #Releasescholarship है। उक्त डिजिटल आंदोलन 24 दिसंबर 2025 की सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान में केन्द्र और राज्य सरकार का आपसी पॉलिटिकल टकराव तथा एनडीए और इंडिया गठबंधन का राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के छात्र हो रहे हैं। मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही देश के हजारों छात्रों को सम्मानजनक शिक्षा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जो उनकी जुमलेबाजी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य सरकार की सारे मंत्री, विधायक, सुपर मंत्री तथा पदाधिकारी तमाम सरकारी सुविधाओं का उपभोग करते आ रहे हैं। यहां तक कि दिन प्रतिदिन अपने सरकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी भी करते आ रहे हैं। लेकिन राज्य के कर्णधार तथा राज्य के भविष्य कहलाने वाली युवा पीढ़ी के साथ सौतेला व्यवहार, उदासीन रवैया, द्वेषपूर्ण तरीके से नजरअंदाज किया जा रहा है। किसी भी देश या राज्य के लिए मानव संसाधन से बड़ा कोई संसाधन हो ही नहीं सकता। फिर भी मानव संसाधन को डैमेज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के अधिकार के लिए ऑनलाइन की दुनिया में संपूर्ण विश्व के पटल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार तक छात्र अधिकार के आवाज को मजबूती से रखेंगे और छात्रों को उनका अधिकार दिलाने तक अपना संघर्ष को जारी रखेंगे।
There is no ads to display, Please add some



















































