Seraikela : सरायकेला में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • खनन, उद्योग और श्रम कानूनों के अनुपालन पर समिति ने दिए सख्त निर्देश
  • औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण मानकों पर सख्त निर्देश
  • श्रमिक अधिकारों और स्थानीय रोजगार पर समिति ने किया ध्यान केंद्रित

सरायकेला : झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने परिसदन सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति विधायक उदय शंकर सिंह ने की। बैठक में विधायक श्वेता सिंह, विधायक जीग्गा सुसारण होरो और पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जिले में संचालित खदानों की वर्तमान स्थिति, बालू घाटों की अद्यतन जानकारी और राजस्व संकलन की प्रगति समिति को प्रस्तुत की गई। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों, दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों और वसूली गई राशि की जानकारी भी साझा की। समिति ने अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

खनन गतिविधियों और बालू घाटों की स्थिति पर समिति ने किया विश्लेषण

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों की स्थिति की समीक्षा की गई। समिति ने निर्देश दिए कि सभी उद्योगों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए और पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। समिति ने कारखाना परिसरों में पौधारोपण, चाहरदीवारी निर्माण और आंतरिक व संपर्क सड़कों पर नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि प्रदूषण से संबंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण पर समिति ने लगाया बल

समिति ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिए कि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का अनिवार्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए और श्रम कानूनों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाए। नियोजन पदाधिकारी को स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार का लाभ प्रदान करने हेतु प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से उत्पन्न बायो-मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक और सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन, नगर निकाय सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई और सभी कार्यों के पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : फरवरी 2026 में दामोदर नदी के प्रदूषण का फिर होगा वैज्ञानिक अध्ययन

श्रम कानूनों और स्वास्थ्य प्रबंधन पर समिति ने दिए दिशा-निर्देश

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक DRDA डॉ अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला खनन पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और तकनीकी विभागों के अभियंता सहित कई वरिष्ठ जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में योजनाओं एवं कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time