- 28 से 31 दिसंबर तक छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर स्कूल बंद
जमशेदपुर : शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 28 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय जनहित और एहतियातन लिया गया है। जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों में नियमित गतिविधियां और परीक्षा कार्यक्रम इस अवधि में स्थगित रहेंगे, ताकि छात्र ठंड के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षा व व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी
There is no ads to display, Please add some





















































