Kharsawan : शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आरसीडी गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग

  • उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दंडाधिकारी व पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश
  • खरसावाँ शहीद स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

खरसावां : शहीद दिवस के अवसर पर 01 जनवरी 2026 को शहीद स्थल खरसावाँ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जिला आगमन कार्यक्रम को लेकर सरायकेला–खरसावाँ जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में आरसीडी गेस्ट हाउस में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुपालन, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन तैयारी और विभागीय समन्वय को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : दिशोम जाहेरगढ़ में आदिवासी विकास समिति का वन भोज संपन्न

शहीद दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रातः 06:00 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पूरी सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक, मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्देश दिया गया कि सभी निर्धारित मार्गों और स्थलों पर बनाए गए जूता–चप्पल स्टैंड में ही जूते-चप्पल रखे जाएं तथा सभी वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा किया जाए, ताकि अव्यवस्था न हो।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी दरगड़ाय सिरका को झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था

यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार आवागमन सुचारू रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर मार्गों का नियंत्रण या परिवर्तन किया जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। ब्रीफिंग के उपरांत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल, आगमन मार्गों, सुरक्षा घेराबंदी, यातायात संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक एवं अनुपालन संबंधी निर्देश दिए गए, ताकि शहीद दिवस का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। मौके पर उप विकास आयुक्त रीना हासदा, परियोजना निदेशक अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time