Baharagoda : दिशोम जाहेरगढ़ में आदिवासी विकास समिति का वन भोज संपन्न

  • वार्षिक मिलन समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती हुए शामिल
  • पारंपरिक पदाधिकारियों ने जताया सरकार और विधायक के प्रति आभार
  • आदिवासी समाज में विकास और परंपरा का संगम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित दिशोम जाहेरगढ़ परिसर में आदिवासी विकास समिति की ओर से वार्षिक वन भोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु चरण मांडी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित रहे। समिति एवं ग्रामीणों द्वारा विधायक का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिससे आपसी एकता और समन्वय का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी दरगड़ाय सिरका को झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिशोम जाहेरगढ़ में आदिवासी संस्कृति की झलक

मिलन समारोह के दौरान विभिन्न गांवों से आए पारंपरिक माझी बाबा, नायके बाबा, गोडेत बाबा और जोग माझी बाबा ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार एवं विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से विधायक को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्याम मुर्मू, असित मिश्रा, सोमाय हांसदा, दुर्गा हांसदा, शास्त्री हेमब्रम, सुबोध हेम्ब्रम, पप्पु राउत, बिसु ओझा, यदुपति राणा, मनोज माईति, लोकनाथ मोहंती सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए माझी बाबा और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time