सिल्ली : छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित 9 वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा वूशु सेंटर सिल्ली के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता समापन के बाद सिल्ली प्रखंड के रामपुर, गेड़ेबीर एवं बांसारुली के पदक विजेता वूशु खिलाड़ियों एवं कोच वाहिद अली का रामपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कोच वाहिद अली ने बताया कि विगत 24 से 28 दिसम्बर तक पदक विजेता खिलाड़ियों में लगाम गांव की रहने वाली सोनाली कुमारी ने तीन पदक प्राप्त किया, जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य का एक-एक पदक शामिल है. रामपुर निवासी फणिभूषण बेदिया और होलिका बेदिया ने 1-1 रजत पदक, रामपुर निवासी प्रतिमा बेदिया और बांसारुली निवासी अंजना महतो ने 1-1 कांस्य पदक जीता है। स्वागत करने वालों में मुखिया हरिपद मांझी, किरण देवी, सहायक कोच त्रिलोचन बेदिया, मनोज भोगता समेत ग्रामीण शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Muri : तस्करों से जब्त किए गए 58 गौवंशीय पशु भेजे जाएंगे गौशाला
There is no ads to display, Please add some



















































