जमशेदपुर : समाजसेवी अविनाश सिंह राजा ने मानगो के ओलीडीह फुटबॉल मैदान के समीप दर्जनों वृद्ध एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया । इस मौके पर श्री राजा ने कहा कि शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। जिससे वे ठंड से बच सकें। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों ने अविनाश सिंह राजा सहित उनकी टीम के सारे सदस्यों को साधुवाद दिया. मौके पर भाजपा नेता दिलीप सिंह, अभय सिंह परमार, संजय सिंह लड्डू , दिलीप जायसवाल, शंभू पासवान, सतीश सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई का किया ऑन द स्पॉट समाधान
There is no ads to display, Please add some



















































