Jamshedpur : एटीएम कार्ड फंसने के बाद खाते से उड़ गए 2.84 लाख रुपये, परसुडीह में बड़ी ठगी का मामला

  • एक्सिस बैंक एटीएम से रुपये निकालने के दौरान हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
  • एटीएम से रुपये निकालते समय कार्ड फंसा, घर पहुंचते ही आया निकासी का मैसेज

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा निवासी भीम सोरेन 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजकर 6 मिनट पर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। रुपये निकालने की प्रक्रिया के दौरान अचानक उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद कार्ड बाहर नहीं निकला, जिससे वे परेशान होकर एटीएम से लौट आए और घर चले गए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 2 लाख 84 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया, जिसे देखकर वे स्तब्ध रह गए।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

कार्ड मशीन में फंसा होने के बावजूद निकासी से उठ रहे कई सवाल

पीड़ित भीम सोरेन का कहना है कि जिस समय खाते से रुपये निकाले गए, उस दौरान उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया था और उनका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंसा हुआ था। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम खाते से निकल जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह किसी सुनियोजित गिरोह की करतूत हो सकती है, जो एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ कर लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित मानसिक तनाव में है और अपने मेहनत की कमाई लुट जाने से काफी परेशान है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव दुवेन्द्री में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम

पुलिस ने दर्ज किया मामला, एटीएम फ्रॉड की जांच तेज

घटना के करीब आठ दिन बाद पीड़ित ने परसुडीह थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एटीएम कार्ड मशीन में फंसने के बाद किस तरह खाते से रुपये की निकासी हुई और इसमें किसी गिरोह की भूमिका है या फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह घटना घटी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है और लोग एटीएम से रुपये निकालते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *