Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, 17 उद्यमों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने और उद्यमियों को सशक्त बनाने पर फोकस
  • लाभार्थियों को तकनीकी एवं विपणन सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘जिवेदोक’ अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में स्थापित सामुदायिक उद्यमों की समीक्षा हेतु समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित और प्रस्तावित उद्यम इकाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध सामुदायिक संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएँ और लाभार्थियों को उद्यमी के रूप में सशक्त बनाया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समाहरणालय में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक

कुल 17 उद्यमों की समीक्षा, विशेष परियोजनाओं पर चर्चा

बैठक में जिले में संचालित कुल 17 उद्यमों की प्रगति पर चर्चा हुई। इनमें बोड़ाम में मधु प्रसंस्करण इकाई, मुसाबनी में डोकरा आर्ट और सिल्क परियोजना, घाटशिला के चेंगजोड़ा में हेरिटेज ग्राम, बोड़ाम के अंधारझोर में वाद्य यंत्र निर्माण, गुड़ाबांदा में बकरी पालन, बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में बंबू ट्रिटमेंट प्लांट, जुगिशोल में SFRUTI क्लस्टर और काजू प्रोसेसिंग यूनिट, गोलमुरी-सह-जुगसलाई में मशरूम उत्पादन, धालभूमगढ़ में पैटकर पेंटिंग, घाटशिला में वुड कार्विंग परियोजना, डुमरिया के लखाईडीह में सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई, पोटका एवं पटमदा में पोल्ट्री को-ऑपरेटिव, डुमरिया में माइक्रो इकोनॉमिक जोन और सीएम स्मार्ट ग्राम योजना के उद्यम शामिल हैं। उप विकास आयुक्त ने चेंगजोड़ा के हेरिटेज ग्राम के संचालन पर विशेष ध्यान देने और तकनीकी रूप से समर्थ प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सीरबोई–मुटुरखाम पुल का शिलान्यास, बहरागोड़ा को मिली विकास की नई सौगात

गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और स्थायित्व पर जोर

उप विकास आयुक्त ने सभी उद्यमों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और स्थायित्व पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही लाभार्थियों को तकनीकी और विपणन से जुड़े आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि जिवेदोक अभियान के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। मानुषमुड़िया के बंबू ट्रिटमेंट प्लांट स्थल की जांच कर प्रोजेक्ट क्रियान्वित करने की रिपोर्टिंग का निर्देश भी जीएम डीआईसी को दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक और प्रखंड समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time