Baharagoda : बहरागोड़ा स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, विधायक ने एक्स-रे खर्च उठाने की घोषणा की

  • सीएचसी परिसर में लगे मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मंगलवार को आयोजित भव्य स्वास्थ्य मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया। इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा सहित अन्य अतिथियों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग और दंत चिकित्सा की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही बीपी और शुगर की त्वरित जांच की सुविधा दी गई तथा लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में बंद पड़े घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम

मेले को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार मोहंती ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हित में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने वाले एक्स-रे का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे, ताकि किसी भी मरीज को आर्थिक परेशानी न हो। कार्यक्रम के दौरान मौदा पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर चिकित्सा पर्यवेक्षक ज्योति प्रसाद गिरी को सम्मानित भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की देखरेख में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Spread the love

Related Posts

Gua : गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू, मरीजों ने किया स्वागत

गुवा : बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए गुवा सेल अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी…

Spread the love

Jamshedpur : सिलिकोसिस से ग्रसित व मृतकों के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड अब 30 मई को करेगा जांच

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time