Seraikela : कंबल वितरण में देरी पर चिंता, उपायुक्त से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

  • सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शीत लहर को देखते हुए उठाई मांग

सरायकेला-खरसावां : जिले में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आए कंबलों के वितरण में हो रही देरी पर चिंता जताई गई है। सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सक्रिय राजनेता मनोज कुमार चौधरी ने इस संबंध में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावा को एक पत्र लिखकर पखवाड़े से पड़े कंबलों के शीघ्र वितरण की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान मौसम में वृद्ध, शारीरिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से असहाय लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में कंबलों का समय पर वितरण अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में देर रात गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, कार से पांच गायें बरामद

शीत लहर में बढ़ी जरूरतमंदों की मुश्किलें, राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि लगभग दो सप्ताह पूर्व कंबल उपलब्ध हो जाने के बावजूद उनका वितरण नहीं होना प्रशासनिक स्तर पर गंभीर विषय है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि कंबल वितरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनों को सहयोगी बनाने का सुझाव भी दिया। श्री चौधरी ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेते हुए कंबल वितरण की कार्रवाई शुरू करेगा, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time