Jamshedpur : मानगो में देर रात गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, कार से पांच गायें बरामद

  • आजादनगर नंबर 2 के पास पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फर्जी नंबर की कार जब्त, चालक हिरासत में

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आज़ादनगर नंबर 2 के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से अमानवीय तरीके से ले जाई जा रही पांच गायों को जब्त किया। बताया गया कि कार संख्या जेएच 05सीसी 1300 में गायों को बेरहमी से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और उन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही मानगो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधी रात को वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मौके से वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया, जिससे तत्काल पूछताछ शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी ग्रामीण योजना’ करना विकसित भारत की पहचान – जय प्रकाश पांडेय

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन पर लगा पंजीकरण नंबर फर्जी है, जिससे गौ-तस्करी के किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। बरामद की गई सभी गायों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उनकी देखरेख और इलाज की व्यवस्था की गई है। पुलिस आरोपी चालक से सघन पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा जोरों पर है और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time