Adityapur : आदित्यपुर में सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • पत्नी से अवैध संबंध के शक में रची गई थी साजिश, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से सुलझी गुत्थी

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो 24 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 25 दिसंबर को शिवनारायणपुर जंगल से उसका शव बरामद किया गया, जिसे पहचान छुपाने के उद्देश्य से झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कंबल वितरण में देरी पर चिंता, उपायुक्त से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

अवैध संबंध के शक में रची गई हत्या की साजिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गोरांगो कालिंदी तथा गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी विकास चंद्र महतो को मृतक संदीप महतो के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। इसी संदेह ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया और उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में देर रात गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, कार से पांच गायें बरामद

हत्या में इस्तेमाल हथियार और सबूत बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल, घटना में इस्तेमाल CNG ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, अधजला आधार कार्ड व पासबुक तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया गया है। इस सफल उद्भेदन में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई सुधांशु कुमार, विनोद टुडू और सुरेश राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time