Jamshedpur : आजादनगर में महिला से पर्स छिनतई में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र केजवाहरनगर रोड नंबर 2 में महिला से पर्स छिनतई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये अभियुक्तों में आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला इमराम आलम (18) और मो वकील उर्फ मो शाहरुख (18) शामिल है. उनके पास से एक मोटरसाइकिल, छीना गया पर्स और मोबाइल बरामद किया गया है. सिटी एसपी ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी की शाम 7.45 में महिला अपने घर से चिकन खरीदने निकली थी. तभी आजानगर रोड नंबर 2 के पास महिला का पर्स दो बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था.महिला ने दूसरे दिन थाने में शिकायत दर्ज करायी. आस पास लगे सीसीटीवी फुटेब को खंगाला गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी की गयी. ये सभी क्षेत्र में घुम-घुमकर छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. फिलहाल एक को बाल सुधार गृह और दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में SIR 2003 के निर्वाचक नामावली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time