- वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
- रंगामटिया की पार्वती सरदार को आवास मुहैया कराने की मांग
जादूगोड़ा : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत रंगामटिया की आदिवासी गरीब महिला पार्वती सरदार के लिए अबुआ आवास तत्काल मुहैया कराने की मांग को लेकर वीर सिंह देवगम के नेतृत्व में आज बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की भीड़ उपायुक्त कार्यालय पहुंची। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया गया कि बीते दिनों जनता दरबार में पार्वती सरदार की ऑनलाइन अबुआ आवास स्वीकृत की गई थी, लेकिन आवास अब तक नहीं मिल पाया है। छत न होने के कारण वह ठंड में किसी तरह जीवन व्यतीत कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कांग्रेस नेता की कपड़ा दुकान में चोरी, नकदी ले उड़े चोर
जदयू नेताओं और पदाधिकारियों ने किया समर्थन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने में पूर्वी सिंहभूम जिला समिति जदयू के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया सहित जिले के कई पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि पार्वती सरदार जैसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाओं को तुरंत लागू किया जाए ताकि उन्हें ठंड में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some



















































