- नुइयां ग्राम के ठाकुरा में आयोजित सेवा कार्यक्रम, ग्रामीणों में दिखी खुशी
- ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण
गुवा : गुवा प्रखंड के नुइयां ग्राम स्थित ठाकुरा में तारे जमीन पर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ठाकुरा गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं तारे जमीन पर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों कुमार कश्यप, राजवीर सिंह, राजेश चंपिया तथा दर्शना चंपिया के मार्गदर्शन और उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वितरण कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन सदस्यों ने जरूरतमंदों से संवाद कर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी चिड़िया के रेहान कच्छप ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में रचा इतिहास, झारखंड एल जोन का नाम किया रोशन
तारे जमीन पर फाउंडेशन की सामाजिक पहल बनी मिसाल
वस्त्र वितरण के दौरान नुइयां ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका सुकमति चंपिया ने प्रारंभ से अंत तक उपस्थित रहकर अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर नुइयां ग्राम के अबाल-वृद्धों को वस्त्र प्रदान किए गए, जिनमें नारा चंपिया, बीर सिंह चंपिया, सोनिया देवगन, लेतो चंपिया, बहादुला चंपिया, शिवा चंपिया, पीयूष करवा, जानो चंपिया, चंद्रमोहन देवगन, सूरज चंपिया, मंगल चंपिया, ममता चंपिया, हीरा चंपिया, प्रकाश चंपिया, रानी बिरुआ सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे। वस्त्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलती रहे।
There is no ads to display, Please add some





















































